अबनाः सीरिया के उत्तरी हलब में आतंकवादियों की आपसी झड़पों में 40 आतंकी मारे गये हैं। अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों की इस झड़प में 31 हथियारबंद लोग और आठ दाइश के आतंकी मारे गये हैं। सूत्रों का कहना है कि दाइश ने तुर्की की सीमा से लगे उत्तरी हलब के सात गांवों पर क़ब्ज़ा कर लिया है और दोनों गुटों के मध्य अरशाफ़ इलाक़े पर क़ब्ज़े के लिए घमासान जंग हो रहा है। जिन गांवों पर दाइश का क़ब्ज़ा हुआ है वे तुर्की की सीमा से बहुत निकट हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन क्षेत्रों पर क़ब्ज़े के लिए दाइश लगभग एक महीने से प्रयास कर रहा था लेकिन मंगलवार और बुधवार को उसने अपने हमले तेज़ कर दिए और इन क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया। विपक्ष के मानवाधिकार केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इन क्षेत्रों पर क़ब्ज़े के लिए दोनों ओर से घमासान जंग हुई जिसके बाद दाइश के लड़ाके इन पर क़ब्ज़ा करने में सफल रहे।
सूत्रों का कहना है कि इन क्षेत्रों पर पहले नुस्रा फ़्रंट का क़ब्ज़ा था जिसे वहां के स्थानीय लड़ाकों ने छुड़ा लिया था और अपने क़ब्ज़े में ले लिया था। सूत्रों का कहना है कि अख़्तरैन इलाक़े दाइश के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह इस्लामी मोर्चे पर हमले के लिए ज़बरदस्त ठिकाना हो सकता है।
14 अगस्त 2014 - 13:01
समाचार कोड: 631113
सीरिया के उत्तरी हलब में आतंकवादियों की आपसी झड़पों में 40 आतंकी मारे गये हैं। अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों की इस झड़प में 31 हथियारबंद लोग और आठ दाइश के आतंकी मारे गये हैं।